फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

मेटाडोर की टेंपो में टक्कर से नौ यात्री घायल

Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
acident
बदायूं-मेरठ हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क किनारे पड़े दोनों वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार मेटाडोर ने सवारियों से खचाखच भरे टेंपो को चपेट में ले लिया। आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। टेंपो में फंसी सवारियों के शोर मचाने पर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। मेटाडोर चालक नशे में था। राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर के पास हुआ। उझानी से सरसोता जाने के लिए नझियाई मोहल्ला निवासी कल्लू के परिवार के कई लोग बाइपास से टेंपो में सवार हुए। रास्ते में चालक को जहां भी सवारियां मिलीं, उसने उन्हें भी टेंपो में बैठा लिया गया। इसी दौरान सबदलपुर के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही मेटाडोर ने टेंपो को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गए। सवारियों की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने टेंपो के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को मौके पर बुलाकर घायलों को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन

घायलों में नझियाई मोहल्ला निवासी कल्लू (68), उनकी पत्नी गुलाब देवी (65), बेटा राजवीर (35), नाती रजत (5) और अनमोल (4), मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी राजवती (50) पत्नी पुत्तू, उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरबारा निवासी पानकली (52) पत्नी मेवाराम, मेटाडोर चालक रवि पुत्र राजेश कुमार, पता अज्ञात समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में राजवीर ने बताया कि मेटाडोर चालक नशे में था। उसने घायलों में एक व्यक्ति के साथ अभद्रता की तो उसे दबोचकर कुछ लोगों ने पीट दिया। चिकित्साधिकारी राजकुमार गंगवार ने बताया कि घायलों में गुलाब देवी, राजवती और पानकली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मेटाडोर चालक हिरासत में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed