फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

हाईवे पर रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Tue, 12 Oct 2021 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
acident
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
जरीफनगर (बदायूं)। सोमवार सुबह दिल्ली-बदायूं हाईवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे और बालक को दवा दिलाने दहगवां आ रहे थे।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धोवरखेड़ा निवासी प्रेमवीर (11) पुत्र देवेंद्र सोमवार सुबह अचानक बीमार हो गया। उसकी हालत देखकर परिवार वाले घबरा गए। देवेंद्र (35) पुत्र शिवनारायण सोमवार सुबह बेटे प्रेमवीर को दवा दिलाने, गांव के नेम सिंह (45) और त्रिभुवन (55) के साथ एक ही बाइक से दहगवां के लिए निकले। इस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक दहगवां के निकट पहुंची थी कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही हापुड़ डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां बालक के पिता देवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। बताते हैं कि हादसे के दौरान मौके पर जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

-
वन-वे हाईवे के कारण हुआ हादसा
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर इस समय उस्मानपुर गांव के नजदीक पुलिया का निर्माण चल रहा है। इससे हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। एक साइड बंद होने से वाहन एक ही तरह से आ-जा रहे हैं। हादसे के दौरान बस की रफ्तार भी ज्यादा तेज थी। इससे यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed