{"_id":"61156b948ebc3e7b953ededd","slug":"acident-badaun-news-bly456245797","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में सवारियों से लदा ऑटो पलटा, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक में सवारियों से लदा ऑटो पलटा, ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
कादरचौक के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पलटा पड़ा ऑटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम कादरचौक इलाके में सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया, जिससे दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि एक एएनएम समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सकरी कासिमपुर निवासी शिवकुमार उर्फ शिवम (20) पुत्र हेतराम ऑटो चलाकर गुजारा करता था। बृहस्पतिवार शाम वह सवारियों को बैठाकर शहर से लौट रहा था। उसके ऑटो की छत पर लोहे के पाइप लदे थे। इससे ऑटो कादरचौक के नजदीक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने पलट गया। उससे शिवकुमार कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार एएनएम विनीता, चौड़ेरा निवासी अंकित समेत तीन लोग घायल हो गए। बाकी लोग बाल-बाल बच गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
बिनावर (बदायूं)। बुधवार रात बिनावर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुईया निवासी चतुरी लाल (45) बुधवार सुबह दवा लेने बरेली गए थे। वह देर रात बरेली से गांव लौट रहे थे। घर जाने के लिए वह घटपुरी के नजदीक बस से उतरे थे। यहां से वह पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे चतुरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके जेब से मिले पर्चे के आधार पर परिवारवालों को सूचना दी। परिवार वाले भी पहुंच गए। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। संवाद