{"_id":"685f8bdde20503b72a063796","slug":"accused-of-bike-theft-was-injured-in-the-encounter-in-budaun-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही से राइफल छीनकर किया फायर, मुठभेड़ में बाइक चोरी का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही से राइफल छीनकर किया फायर, मुठभेड़ में बाइक चोरी का आरोपी घायल
Sat, 28 Jun 2025 12:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:00 PM IST
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में अलापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम उसकी निशानदेही से चोरी की बाइक बरामद करने के लिए गई। इसी बीच आरोपी ने सिपाही की राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि अलापुर थाना पुलिस ने ककराला के वार्ड 12 निवासी आरिफ पुत्र सद्दाम को उघेनी रोड से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि उसने अपने साथी फजर अली के साथ चोरी की दो बाइकें ककराला-आलापुर रोड पर एक मजार के पास छिपा रखी हैं। पुलिस टीम उसे बाइक बरामद करने के लिए देर रात मजार के पास ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी आरिफ ने सिपाही सोबित कुमार की राइफल छीनकर फायरिंग की। इस दौरान सिपाही घायल हो गए। ककराला चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के बचाव में फायरिंग की, जिससे आरिफ के दाहिने पैर में गोली लग गई। आरिफ घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरिफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उसके पास से चोरी की दो बाइकें, तमंचा व दस हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
फजर अली के साथ करता था वारदात
पुलिस की पूछताछ ने आरिफ ने बताया कि उसने अपने साथी फजर अली के साथ तीन जून को मईबूचन गांव में एक घर में चोरी की थी। वह अपने साथी के साथ मिलकर कई बाइक चोरी कर चुका है। पुलिस फजर अली की तलाश में जुट गई है। आरिफ पर पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अब नया मुकदमा जानलेवा हमला, चोरी का दर्ज किया है।
पुलिस की पूछताछ ने आरिफ ने बताया कि उसने अपने साथी फजर अली के साथ तीन जून को मईबूचन गांव में एक घर में चोरी की थी। वह अपने साथी के साथ मिलकर कई बाइक चोरी कर चुका है। पुलिस फजर अली की तलाश में जुट गई है। आरिफ पर पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अब नया मुकदमा जानलेवा हमला, चोरी का दर्ज किया है।