फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused dies in Badaun district jail

Budaun News: जिला कारागार में गाजियाबाद के बंदी की मौत, सोमवार को होनी थी जमानत

Sun, 21 Sep 2025 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 02:34 PM IST
सार

बदायूं में दहेज उत्पीड़न के आरोपी की जिला कारागार में मौत हो गई। वह गाजियाबाद का रहने वाला था। 20 अगस्त से जेल में बंद था। सोमवार को उसकी जमानत होनी थी, लेकिन शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
accused dies in Badaun district jail
नदीम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिला कारागार में गाजियाबाद निवासी एक बंदी की शनिवार रात मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। सोमवार को उसकी जमानत होनी थी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन बदायूं पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रफीक ने अपनी बेटी सिम्मो की शादी 14 मार्च 2021 को गाजियाबाद जिले के थाना लोनी क्षेत्र के हाजी कॉलोनी गोरी पट्टी निवासी 32 वर्षीय नदीम पुत्र नसीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। पारिवारिक विवाद बढ़ने पर सिम्मो मायके चली आई और उसने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


इसी मुकदमे की पैरवी में नदीम और उसके परिजन बदायूं अदालत में तारीख पर आते-जाते रहे। बीमारी के कारण नदीम कई बार अदालत में हाजिर नहीं हो सका, जिस पर कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए थे। बीते 18 अगस्त को नदीम जब कोर्ट में पेश हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़कर सहसवान कोतवाली में दो दिन तक रखा। 20 अगस्त को जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही बीमार चल रहा था नदीम 
परिजनों का कहना है कि नदीम पहले से ही बीमार चल रहा था। जेल में उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में कुछ सुधार होने पर शाम को उसे वापस जेल ले आया गया, लेकिन देर रात उसने जिला कारागार में दम तोड़ दिया।

इसकी खबर मिलते ही उसके परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। नदीम के परिजनों का कहना है कि सोमवार को उसकी जमानत होनी थी, लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई। हालांकि उन्होंने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed