{"_id":"64d3938cb89ca9415806e894","slug":"accused-brutally-beat-the-women-by-throwing-them-on-the-road-in-budaun-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिलाओं को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों ने एक का सिर फोड़ा दूसरे का हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिलाओं को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों ने एक का सिर फोड़ा दूसरे का हाथ तोड़ा
Wed, 09 Aug 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Aug 2023 06:57 PM IST
सार
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलोली में जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोगों ने दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा। सड़क पर गिराकर दोनों की पिटाई की गई। इससे एक का सिर फूट गया, दूसरे का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
महिलाओं को पीटते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलोली में दो महिलाओं को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने एक महिला का सिर फोड़ दिया, दूसरे का हाथ तोड़ दिया। महिलाओं की पिटाई करने वालों में बच्चे भी शामिल थे। यह घटना दो दिन पहले की बताई गई है। बुधवार को इसके वीडियो सामने आए। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
गांव महलोली निवासी मुन्नी देवी ने थाने आकर पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। मुन्नी देवी का कहना था कि जमीन के बंटवारे को लेकर उनके परिवार के ही लोगों ने सात अगस्त को उनके ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने खेत के सामने सड़क पर गिराकर पीटा। आरोपियों ने उनके सिर में ईंट मार दी और उनके परिवार की महिला का हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। बुधवार को दोनों महिलाओं की पिटाई के वीडियो वायरल हुए तो पुलिस में खलबली मच गई। वीडियो में कई लोग तमाशबीन बने सड़क किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन महिलाओं को बचाने का प्रयास नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई कराने की बात कही है।