{"_id":"6a31a8f6292e2ad2380fd5b0","slug":"accused-arrested-for-raping-a-female-student-and-intimidating-her-by-threatening-to-expose-alleged-links-to-terrorists-badaun-news-c-123-1-sbly1001-166348-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार वार्डों में बिछेगी 30 किमी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार वार्डों में बिछेगी 30 किमी सीवर लाइन
विज्ञापन
शहर में सीवेरज योजना के सर्वे का काम लोटनपुरा से शुरू हुआ। संवाद
बदायूं। शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 63.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में सिविल लाइंस, लोटनपुरा, पनवड़िया और ब्रह्मपुरा चार वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। सोमवार को लोटनपुरा वार्ड से सर्वे का कार्य शुरू किया गया।
परियोजना के तहत शहर के सिविल लाइन, लोटनपुरा, पनबड़िया, ब्रह्मपुरा जैसे क्षेत्रों में लगभग 30 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके जरिये घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गंदे पानी को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।
वर्तमान में शहर का अधिकांश गंदा पानी नालों के माध्यम से सोत नदी में पहुंच रहा है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीवर नेटवर्क बनने के बाद इस समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन और एसटीपी के निर्माण से जलभराव, गंदगी और प्रदूषण की समस्या में कमी आएगी। साथ ही नदी, भूजल को प्रदूषण से बचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
एसटीपी बनाने का चल रहा काम
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शेखूपुर में करीब 45 करोड़ रुपये से 15 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाया जा रहा है। इस प्लांट को अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी लालपुल और कबूलपुरा नालों का पानी सोत नदी में जा रहा है। इस गंदे पानी को सीधे ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा और नदी प्रदूषण पर रोक लगेगी।
सीवर लाइन के लिए शहर में सर्वे का काम शुरू कर कराया गया है। पहले दिन लोटनपुर से सर्वे का काम शुरू किया गया है। - मोहम्मद हुसैन, जेई, जल निगम