फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मैजिक में घुसी बाइक 10 लोग घायल, एक की मौत

Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गांव सिलहरी में पास एक टाटा मैजिक वाहन डीसीएम को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान मैजिक वाहन में पीछे से बाइक घुस गई। बाइक सवार सिलहरी निवासी निजामुद्दीन और नेत्रपाल समेत मैजिक में सवार मीरा, सुमन पुत्री ज्ञानी निवासी अकबराबाद, चमन बी पुत्री साजिद, अंजुम बी पत्नी साजिद, जरीना पत्नी असलम, महरुल निशां पत्नी अनसार निवासी जतकी, पप्पू पुत्र राजाराम निवासी भागरू, सौदान सिंह पुत्र प्यारे, नन्हे पुत्र प्रेमपाल निवासी अगोल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज को ले जाते वक्त निजामुद्दीन की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई हसन मुहम्मद ने टाटा मैजिक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर महिला की मौत
दहगवां। जरीफनगर थाने के गांव पतरिया के पास  बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। गांव मडकावली निवासी विश्नू की पत्नी  बीना (40) अपने पुत्र मयंक के साथ हयातनगर जा रही थीं। रास्ते में पतरिया  गांव के पास लहरा मोड़ पर बाइक असंतुलित हो गई। चलती बाइक से बीना गिर कर  घायल हो गईं। मयंक उनको लेकर जरीफनगर जुनावई पीएचसी पहुंचा। यहां से बीना  को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में बीना की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाने के गांव श्यामपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग में राहुल नाम का युवक घायल हो गया। गांव के गजराज सिंह और बादाम सिंह के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। बुधवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में गजराज का पुत्र राहुल घायल हो गया। गजराज ने रामखिलाड़ी, भूरे, सौदान सिंह और बादाम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed