फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

विद्यालय के लिंटर का प्लास्टर टूटकर गिरा, छात्र घायल

Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
अलापुर। जिले के काफी विद्यालयों की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद वहीं पर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को सखानूं के संविलियन विद्यालय का लिंटर का प्लास्टर टूटकर छात्रों के ऊपर गिर गया, जिसमें एक छात्र के चोट लग गई, जबकि दो बाल- बाल बच गए।
विज्ञापन

सखानूं कस्बे में स्थित संविलियन स्कूल में एमडीएम को लेकर छात्र अरुण, प्रशांत और तरुण जर्जर बिल्डिंग की तरफ खाना खाने चले गए थे। इसी बीच अरुण (14) पुत्र ओमप्रकाश के ऊपर लिंटर का प्लास्टर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चों की चीख पुकार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भारत सिंह मौके पर पहुंच गए और छात्र का प्राथमिक उपचार कराया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि तीन माह पहले जर्जर विद्यालय की सूचना लिखित में बीईओ के पास जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed