{"_id":"62fb9b280f7e134f5430e5cc","slug":"accident-badaun-news-bly494502930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक पिकअप की टक्कर से 50 वर्षीय चंद्रपाल और 25 वर्षीय अवनीश की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक पर मुजरिया से बिल्सी के गांव बरनी ढकपुरा आ रहे थे। उस वक्त वे हेलमेट नहीं लगाए थे। चंद्रपाल के बेटे ने इसे हत्या बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा निवासी चंद्रपाल ने कुछ समय पहले मुजरिया में बिल्सी रोड पर जगह खरीदी थी। इस समय चंद्रपाल वहां निर्माण करा रहा था। वह रोजाना गांव से आता था और शाम को काम खत्म होने के बाद घर चला जाता था। सोमवार रात आठ बजे चंद्रपाल और उनके प्लॉट पर काम कर रहा गांव का अवनीश (25) बाइक पर घर जा रहे थे। उस वक्त दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक मुजरिया बिल्सी रोड पर रफी नगर के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आई पिकअप की जोरदार टक्कर लग गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया।
खबर सुनकर दोनों लोगों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। चंद्रपाल के बेटे सतेंद्र का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। उनकी चप्पल प्लॉट पर पड़ी मिली हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-
ट्रक की टक्कर से युवक की जान गई
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक की टक्कर लगने से 22 वर्षीय गुड्डू की मौत हो गई। गुड्डू पुत्र जय सिंह संभल जिले में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव धतुरा शेख का रहने वाला था। वह सोमवार को वजीरगंज के बगरैन से अपने गांव लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक इस्लामनगर क्षेत्र में अल्लैहपुर के नजदीक पहुंची थी। तभी ट्रक की टक्कर लग गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद