{"_id":"62f6a853a46aa573432b9114","slug":"accident-badaun-news-bly4943043106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती का जोरदार झटका: खराब नल की सरिया निकालते समय हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती का जोरदार झटका: खराब नल की सरिया निकालते समय हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से चार लोग झुलसे
Sat, 13 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:51 AM IST
सार
उरैना गांव निवासी रशीद सैफी का नल खराब हो गया था। इस पर उन्होंने नल मिस्त्री शब्बीर को बुलाया। शाम के समय शब्बीर (50), रशीद सैफी का बेटा आसिफ सैफी (20), मजदूर स्वराज (28) और संजीव (26) नल से पहले सरिया निकाल रहे थे। उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सरिया निकालते समय अचानक वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन
Ht line हाईटेंशन लाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना में नल की सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण करंट लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सुबह ग्राम उरैना निवासी रशीद सैफी का नल खराब हो गया था। इस पर उन्होंने नल मिस्त्री शब्बीर को बुलाया। शाम के समय शब्बीर (50), रशीद सैफी का बेटा आसिफ सैफी (20), मजदूर स्वराज (28) और संजीव (26) नल से पहले सरिया निकाल रहे थे। उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सरिया निकालते समय अचानक वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे तेज करंट लगने से चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि सरिया लाइन से तुरंत हट गई थी। इसकी सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। वह चारों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन