{"_id":"62f6a794176738376e4ba1bd","slug":"accident-badaun-news-bly49430324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं-उसहैत रोड पर शुक्रवार शाम नौगवां नसीरनगर के नजदीक बाइक भिड़ंत में 40 वर्षीय जोगेंद्र की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार लालू घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा निवासी जोगेंद्र उर्फ चेला शुक्रवार सुबह अटेना गंगा घाट स्नान करने गया था। शाम के समय वह बाइक से लौट रहा था। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसकी बाइक म्याऊं-उसहैत रोड पर नौगवां नसीरनगर के नजदीक पहुंची थी, तभी सामने से आई बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर लग गई। इसमें जोगेंद्र के अलावा बुुलेट मोटरसाइकिल पर सवार उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरबट्टू निवासी 40 वर्षीय लालू घायल हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से जोगेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद