{"_id":"627d0c8f427b8531ea1fd74b","slug":"accident-badaun-news-bly484551130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार कासगंज जिले के दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की बाद में मौत हो गई।
हादसा कछला पुल के पास कासगंज जिले के छोर पर लक्ष्मीनगला के पास बृहस्पतिवार अपराह्न हुआ। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसावली निवासी पवन कुमार (19) पुत्र राजेश और मनीष कुमार (21) पुत्र रामसिंह बाइक से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल जाने के लिए निकले। बाइक पवन चला रहा था। दोनों हेलमेट भी नहीं लगाए थे। सामने से बाइक सवारों को पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ आए। उन्होंने बस का पीछा किया तो चालक कूदकर भाग गया। बस मौके पर ही छोड़ गया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में पवन की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुनीष का पैर टूट गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।