फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसे में 11 वीं के छात्र की मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
accident
शिवा फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। उसावां और नगरिया अभय के बीच मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 वीं के छात्र की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम फुलचियाई निवासी शिवा 20 पुत्र प्रदीप कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। वह मंगलवार को बाइक लेकर उसावां आया था। यहां से रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट लगाए हुए था। बताते हैं कि उसकी बाइक उसावां और नगरिया अभय गांव के बीच पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-
ट्रक की टक्कर से दो घायल
अलापुर। मंगलवार को अलापुर कस्बा निवासी नागेश सागर और उनके मोहल्ले की निर्मला बाइक पर बदायूं जा रहे थे। रास्ते में सखानू हयातनगर के बीच एक कार ड्राइवर ने उसकी खिड़की खोल दी, जिससे नागेश सागर की बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकराकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान आ रहे लकड़ी भरे ट्रक की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed