{"_id":"6209255d82494d78dc5e42be","slug":"accident-badaun-news-bly475358987","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान से लौट रही बालिका की कंटेनर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान से लौट रही बालिका की कंटेनर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर विलाप करते परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। रविवार को उसावां थाना क्षेत्र में अपनी दादी के साथ देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रही बालिका की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर भीड़ देखकर चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव हड़ौरा निवासी मुन्नालाल और उनकी पत्नी रामवती अपनी छह वर्षीय नातिन प्रिया पुत्री मदनलाल के साथ रविवार दोपहर गांव के नजदीक म्याऊ-दातागंज रोड पर स्थित ब्रहमदेव महाराज के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। देवस्थान पर पूजापाठ करने के बाद तीनों लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने बालिका को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी रामवीर शर्मा सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसे को देखकर तुरंत यूपी 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। इससे उसावां एसओ प्रकाश सिंह और म्याऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने कंटेनर को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन चालक मौके से भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाद में बालिका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। बालिका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद