{"_id":"61b79b1463e6c808381cc705","slug":"accident-badaun-news-bly469136656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से घर के बाहर खड़े वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से घर के बाहर खड़े वृद्ध की मौत
विज्ञापन
गंगावासी फाइल फोटो।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में घर के बाहर खड़े एक वृद्ध को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागपुर निवासी 65 वर्षीय गंगावासी अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंगावासी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक के पुत्र डॉ. राजेश नगर के संभ्रांत व्यक्ति हैं। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर दी गई है। नामजद आरोपी परौली गांव का रहने वाला है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। संवाद