फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, मां और भाई घायल

Sun, 28 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
accident
बेहटा डंबर नगर में विलाप करते बालक के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
ककराला (बदायूं)। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी रुबीना और उसके दो बेटे घायल हो गए। इसमें गंभीर चोटें आने से सात वर्षीय हसनैन की मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे रमजानपुर -ककराला रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। अलापुर इलाके के ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी नन्हें की पत्नी रुबीना और उनका सात वर्षीय बेटा हसनैन व चार साल का फैजान चीनी लेने के लिए परचून की दुकान गए थे। वहां से घर लौटते समय तीनों ककराला की ओर से ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इसमें हसनैन और रुबीना गंभीर रूप से घायल हो गए। फैजान को मामूली चोटें आईं। कुछ देर तड़पने के बाद हसनैन ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए। कुछ देर बाद परिवार वाले भी पहुंच गए और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर रमजानपुर-ककराला रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने की सूचना मिलते ही अलापुर थाना प्रभारी और सीओ उझानी गजेंद्र कुमार श्रोत्रिये मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग चालक की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। पुलिस करीब एक घंटे समझाने के बाद जाम खुलवा सगी। इसके बाद ट्रैक्टर नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल मां-बेटा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक सुबह को हसनैन चाय बनाने की जिद कर रहा था। मगर घर में चीनी नहीं थी। रुबीना ने पहले तो हसनैन को समझाने की कोशिश की। वह नहीं माना तो परचून की दुकान से चीनी लेने चली गई। साथ में दोनों बेटे भी चले गए।

दो वाहनों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत
बिल्सी। हाईवे पर डंपर की टक्कर लगने से मुजरिया क्षेत्र में रहने वाले रामवीर की मौत हो गई। शुक्रवार रात कछला- शाहबाद हाईवे पर गांव दिधौनी के पास डंपर की किसी वाहन से टक्कर हो गई। इसमें चालक ओमकार निवासी इस्लामनगर, राकेश निवासी संग्रामपुर बिसौली और ओमवीर सिंह निवासी सिरकी खेड़ा थाना मुजरिया घायल हो गए। कुछ देर बाद ओमवीर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed