{"_id":"619fe4642c8118239742fd36","slug":"accident-badaun-news-bly467309989","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पिता-पुत्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पिता-पुत्र झुलसे
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में चल रहे माधव किसान मेला में बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन पिता-पुत्र झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दहगवां निवासी कल्लू 45 नल के मिस्त्री हैं। वह बृहस्पतिवार शाम अपने बेटे धर्मेंद्र 20 और विनोद 23 के साथ दहगवां के ही माधव किसान मेला में आने वाले लोगों को पानी पीने के लिए नल का बोरिंग कर रहे थे। बताते हैं कि बोरिंग करने के दौरान लोहे का पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने जैसे-तैसे पिता-पुत्र को लाइन के नीचे से हटाया। इसकी सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने झुलसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें कल्लू की हालत ज्यादा गंभीर है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है।