फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

दीवार गिरने से बालिका की मौत

Mon, 22 Nov 2021 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
accident
दहगवां/ जरीफनगर (बदायूं)। गांव दुर्गपुर जरीफनगर में रविवार दोपहर दीवार गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और उन्हें आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी अवधेश की ससुराल जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर जरीफनगर में है। दिवाली से पहले उनकी पांच वर्षीय बेटी काजल अपनी ननिहाल दुर्गपुर जरीफनगर आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। रविवार दोपहर काजल बच्चों के साथ अपने मामा सर्वेश की झोपड़ी के नजदीक खेल रही थी। इसी दौरान अचानक झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे काजल मलवे में दब गई। हादसे को देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। इससे कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दीवार का मलबा हटाकर काजल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर हलका लेखपाल सत्यपाल यादव पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए उचित आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। परिवारवालों ने काजल के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिवारवालों ने बताया कि काजल उनकी इकलौती बेटी थी। उसके दो भाई हैं। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed