फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

आठवीं के छात्र की टेंपो से कुचलकर मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
accident
दातागंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र में कलौरा तिराहे के पास आठवीं कक्षा के एक छात्र की टेंपो से कुचलकर मौत हो गई। छात्र को अस्पताल लेकर टेंपो ड्राइवर ही पहुंचा। उसे और टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रोरी गांव निवासी डाल सिंह का 13 साल का बेटा हर्षित गांव में ही कक्षा आठ का छात्र था। वह रविवार को किसी काम से दातागंज आया था। वहां से दोपहर में साइकिल से गांव लौट रहा था। बेलाडांडी रोड पर कलौरा तिराहे के पास सामने से आ रहे टेंपो ने उसकी साइकिल रौंद दी। इसके बाद हर्षित टेंपो के नीचे आ गया। हालांकि ड्राइवर ने टेंपो को रोककर उसे बैठाया और सीधे दातागंज सीएचसी आ गया। यहां हर्षित को मृत घोषित कर दिया गया। पीछे से सूचना पर हर्षित के परिवार के लोग और पुलिस आ गई। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ड्राइवर रेशमपाल सिंह ने बताया कि वह अलीगढ़ के थाना मडरास के गांव सिंगारपुर का निवासी है। वह एक कंपनी में टेंपो चलाता है। कंपनी का ही माल लेकर अलीगढ़ से शाहजहांपुर गया था और माल उतारकर लौट रहा था। अचानक ये हादसा हो गया। उसे खुद बहुत अफसोस है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed