फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बंदर को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटा, एक की मौत

Mon, 02 Aug 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
accident
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे स्थित गांव परौली के पास सड़क पार कर रहे बंदर को बचाने के चक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कछला-शाहबाद हाईवे रविवार दोपहर बाद एक टेंपो बिसौली की तरफ से सवारियां लेकर बिल्सी की ओर जा रहा था। तभी गांव परौली के पास अचानक एक बंदर सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सिद्धपुर चित्रसैन निवासी आकाश शाक्य (17) पुत्र पातीराम और गांव बेहटा गुसाईं निवासी शीला देवी पत्नी हरीबाबू घायल हो गए। थोड़ी देर बाद मौके पर आकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शीला को इलाज के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक की मौत
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम दबतोरी पुलिस चौकी के नजदीक एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से रविवार सुबह युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पस्तोरा निवासी राजेश (24) शनिवार शाम बाइक पर परसिया गांव गया था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। वहां काम निपटाने में उसे काफी देर लग गई, जिससे अंधेरा हो गया था। रात में युवक दबतोरी होते हुए अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में दबतोरी पुलिस चौकी के नजदीक उसकी बाइक में सामने से आए ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची दबतोरी चौकी पुलिस ने युवक के परिजन को सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेश की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed