फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

महावा नदी में तीन दोस्त डूबे, एक की मौत

Mon, 02 Aug 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
सहसवान (बदायूं)। महावा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक अचानक डूब गए। इनमें दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक गहरे पानी में समा गया। लोगों के खोजने पर करीब आधा घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक दिल्ली का निवासी था, जो शादी समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

दिल्ली में वेलकम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी निवासी अजीम (18) पुत्र सलीम रविवार सुबह पांच बजे अपनी मां चंदा और छोटे भाई छोटू के साथ बहन के घर सहसवान आया था। यहां उसके बहनोई आलम की फुफेरी बहन का सोमवार को निकाह होना तय है। अजीम और उनके परिजन को शादी समारोह में शामिल होना था। रविवार सुबह नाश्ते करने के बाद अजीम घर से बाहर निकला तो मोहल्ले के पांच-छह युवक मिल गए। उन्होंने महावा नदी में नहाने की योजना बनाई। दोस्ती के नाते उनके साथ अजीम भी नदी में नहाने चले गए।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक सभी युवक महावा नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान अचानक अजीम गहरे पानी में चले जाने डूबने लगा। उसे देखकर बाकी दोस्त बचाने के लिए आगे बढ़े, जिनमें दो युवक डूबने लगे। बाकी साथियों ने उन दोनों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन अजीम को नहीं बचा सके। वह गहरे पानी में समा गया। इस पर साथियों ने शोर मचाया और तुरंत अपने परिवार वालों को सूचना दी। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उनमें कुछ लोग नदी में घुस गए। करीब आधे घंटे तक उसकी खोजबीन चली। तब कहीं युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को डूबने से बचा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग अजीम को बचाने के लिए महावा नदी में कूद गए। मगर नदी में पानी ज्यादा होने से गहरे में पहुंचकर बुजुर्ग भी डूबने लगे। उन्हें देखकर दूसरे लोग दौड़ पड़े जैसे-तैसे बुजुर्ग को बचाया। नदी से निकालने के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

20 साल से सूखी पड़ी थी नदी, गंगा में बाढ़ से उफनाई महावा
सहसवान तहसील क्षेत्र में महावा पुरानी नदियों में शामिल है। पिछले करीब 20 सालों से महावा नदी में पानी नहीं आया। इससे तमाम लोगों ने नदी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। लोग यहां खेती भी कर रहे हैं। कहीं-कहीं अवैध खनन भी किया गया है। इससे नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। महावा नदी जाकर कछला के पास गंगा में मिलती है। नदी का पानी कछला की ओर जाता था। कुछ दिनों से गंगा में बाढ़ आने से कछला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी वजह से कछला गंगा का पानी महावा नदी में पहुंच गया है। इधर, कई दिन से बरसात भी हो रही है। इससे महावा नदी फुल हो गई। रविवार को सभी युवक इसी महावा नदी में नहाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed