{"_id":"60d7834a8ebc3e3423068fb1","slug":"accident-badaun-news-bly4511743176","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज इलाके में तेज रफ्तार बाइक टकराईं, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज इलाके में तेज रफ्तार बाइक टकराईं, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज इलाके में शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से एक युवक को बरेली रेफर कर दिया गया ।
शुक्रवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी शावेज (22), आसिफ (21) और तौहीद (22) बाइक पर बगरैन से लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाये थे। बताते हैं कि उनकी बाइक सैदपुर-करेंगी मार्ग पर शाहवर मोड़ पर पहुंची थी कि उसी समय सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर दौलतपुर गौंटिया के लखनलाल (25) और उनका भतीजा शीलू (12) पुत्र परवेंद्र सवार थे। लखनलाल अपने मौसा के घर बगरैन शादी में मट्ठा पहुंचाने जा रहे थे। इस हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पांचों लोगों को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन शावेज की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर शावेज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
राहगीरों के मुताबिक हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे। उनकी बाइक भी तेज गति से दौड़ रहीं थीं। शाहवर मोड़ पर आकर बाइक नियंत्रित नहीं हुई। जिससे ये हादसा हो गया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।