फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

छत से गिरकर मेंथा व्यापारी की बेटी की मौत

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
accident
अलापुर (बदायूं)। अलापुर कस्बे में शनिवार सुबह छत से गिरकर मेंथा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। किशोरी छत पर मंजन कर रही थी। उसी दौरान थूकते समय वह छत से नीचे जा गिरी। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलापुर के वार्ड नंबर छह साहूकारा मोहल्ला निवासी संतोष गुप्ता मेंथा व्यापारी हैं। शनिवार सुबह उनकी 14 वर्षीय बेटी परी गुप्ता घर की दूसरी मंजिल पर खड़ी मंजन कर रही थी। परिवार के बाकी लोग नीचे थे। परिजन के मुताबिक परी थूकने के लिए जैसे ही नीचे झुकी कि उसके पैर लड़खड़ा गए और वह छत से नीचे घर के सामने सड़क पर जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह गिरते ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन

इधर, उसके गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर बाहर पहुंचे। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर ले जाने को कहा। इस पर परिवार वाले परी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम किशोरी को कछला गंगा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। संतोष गुप्ता के दो बच्चों में परी बड़ी थी। वह मदर एथेना स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उनका छोटा बेटा पार्थ कक्षा चार में पढ़ता है। परी गुप्ता दातागंज के पत्रकार मुन्नालाल गुप्ता की धेवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed