फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

तेज धमाके के साथ फटे उपकरण, पांच लोग घायल

Tue, 12 Jan 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। बुग्गी के पहिया के बैरिंग की कटोरी कटाते समय किसी उपकरण के फटने से मैकेनिक समेत पांच लोग घायल हो गए। मैकेनिक की तीन उंगलियों का काफी हिस्सा उड़ गया तो उसकी एक आंख भी लहूलुहान हो गई। तेज धमाका सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। धमाका किस उपकरण में हुआ यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो पहिये के अलावा कुछ भी ऐसा नहीं मिला जो हादसे की वजह साफ कर पाता। इलाके के लोगों को बिजली या फिर गैस वेल्डिंग की मशीन के फटने का शक बना हुआ है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम को बाईपास पर बिल्सी रोड मार्केट मोड़ के पास हुआ। पठानटोला मोहल्ले निवासी मैकेनिक रिजवान की दुकान में उसी के मोहल्ले का मैकेनिक सलीम (45) किसी वाहन का पहिया ठीक कर रहा था। पहिया का बैरिंग नहीं खुला तो उसने ऊपरी छोर पर कसी लोहे की कटोरी को काटना शुरू कर दिया। उसी दौरान तेज धमाका हो गया। उसकी चपेट में आने से मैकेनिक सलीम, पास में खड़ा पठानटोला मोहल्ले का अरमान (15), बहादुरगंज मोहल्ला निवासी रफीक (70), शोबी (50) व राहगीर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया नगला निवासी लालाराम (52) घायल हो गए। सलीम के एक हाथ की तीन उंगलियां, एक आंख और कनपटी के पास चेहरा लहूलुहान हो गया। रफीक का चेहरा भी सुरक्षित नहीं बच पाया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास दुकानों पर मौजूद लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने एक-दूसरे की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने दोनों दुकानों में पड़ोसियों से ताले लेकर डलवा दिए। धमाके को लेकर रिजवान ने पुलिस को यही बताया कि छेनी से बैरिंग की कटोरी काटते समय ही धमाका हुआ है लेकिन चश्मदीदों समेत इलाके के लोगों को उसकी यह बात गले नहीं उतर पा रही है। उनके मुताबिक विस्फोट गैस वेल्डिंग का सिलिंडर या फिर भी बिजली के किसी उपकरण से हुआ होगा। घायलों में सलीम, अरमान और रफीक की हालत गंभीर होने पर उन्हेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी भी आसपास के लोगों से धमाके को लेकर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तो छिपा रहे, बैरिंग की कटोरी फटने से नहीं हो सकता है इतना बड़ा धमाका
उझानी। मैकेनिक के पड़ोसी तो पुलिस के पहुंचने के बाद भी उसके ही सुर में सुर मिलाते दिखे। पड़ोसी मांस विक्रेता से लेकर दूसरे छोर की दुकान के मालिक ने भी गैस वेल्डिंग सिलिंडर या फिर बिजली वाली वेल्डिंग मशीन के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। ठेला-खोमचे वालों ने तेज धमाका होने की बात तो पुलिस को बताई, लेकिन किसी ने शाम तक स्पष्ट नहीं किया कि धमाका किससे हुआ। घायल जब अस्पताल पहुंचाए गए तो उनके परिजन को भी किसी ने कुछ भी ऐसा नहीं बताया जो हकीकत पर से पर्दा उठा पाता। घायलों के परिजनों को तो मैकेनिक के पैरोकार उन्हें निजी वाहन से बदायूं अस्पताल चलने की कहकर साथ ले गए। इस बीच घायल लालाराम ने जरूर बताया कि वह मौके पर से करीब 20 मीटर दूर सड़क के दूसरे छोर पर खड़ा था फिर भी लोहे के परखच्चे उसके शरीर में धंस गए। लोगों का तो यही कहना है कि बैरिंग की कटोरी को छैनी से काटते समय धमाका नहीं हो सकता।

दुकान के बाहर हादसे में मैकेनिक समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया है। दुकान मालिक मैकेनिक से भी धमाके के बारे में जानकारी की जा रही है। उसकी दोनों दुकानों में ताले डलवा दिए गए हैं। हकीकत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। - विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed