{"_id":"5f625cc28ebc3e329040cec5","slug":"accident-badaun-news-bly4200662105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की के पट्टे में उलझकर बीएससी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की के पट्टे में उलझकर बीएससी के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में बुधवार सुबह चक्की के पट्टे में उलझकर बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रहा था। गेहूं डालते समय ये हादसा हो गया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम सिमरिया निवासी योगेश कुमार (20) पुत्र अजुद्धी प्रसाद अलापुर कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों के मुताबिक वह गांव में रहकर चक्की चलाता था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह गेहूं की पिसाई कर रहा था। चक्की में गेहूं डालते वक्त अचानक उसके कपड़े पट्टे में फंस गए, जिससे वो भी पट्टे में उलझ गया। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दौड़कर किसी तरह चक्की को बंद किया। छात्र को पट्टे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए चक्की पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवारवालों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। दोपहर बाद उन्होंने अटेना गंगा घाट पर युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।