फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में साधु समेत दो की मौत, एक घायल

Tue, 28 Jul 2020 09:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए दो सड़क हादसों में एक साधु समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कनगवां निवासी भवानी सिंह (80) सोमवार शाम साइकिल से अपनी ससुराल बिल्सी के पालपुर गांव से घर लौट रहे थे। वह साइकिल लेकर नरैनी और खितौरा के बीच पहुंचे थे कि तभी एक बाइक ने आकर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भवानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भवानी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

बिसौली। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम जरसैनी निवासी दिनेश (66) साधु थे। वह जाहरवीर बाबा की जोत बजाने का काम करते थे। मंगलवार सुबह दिनेश मोपेड लेकर ग्राम दिनौरा निवासी अकील पुत्र अंसार के साथ चंदौसी से जोत बजाकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में विद्युत उपकेंद्र के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने साधु दिनेश को मृत घोषित कर दिया। अकील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर साधु के परिवार वाले बिसौली पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिजन उसके शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed