{"_id":"5ebed48f8ebc3e90b01468a1","slug":"accident-badaun-news-bly4059666157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मैजिक ने बाइक रौंदी, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मैजिक ने बाइक रौंदी, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक मैजिक ने लाल पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। उस वक्त कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां निवासी ओमपाल (42) पत्नी राजबाला (38) और बेटी बीना (4) को बाइक पर ससुराल से लेकर गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि उस समय ओमपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक सिलहरी गांव से कुछ आगे लाल पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी कि उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे ओमपाल उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। जबकि पत्नी और बेटी सड़क किनारे जा गिरीं। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक चालक मैजिक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।