फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, शाहजहांपुर की महिला की मौत

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
म्याऊं (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी साहबगंज निवासी सूरजपाल सिंह (70) गुरुवार तड़के पत्नी संतोष देवी (65), नातिन अंशिका (14) पुत्री सतेंद्र के साथ अपनी कार से दिल्ली से लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर आगरा निवासी केशव (28) चला रहा था। परिवार वालों के मुताबिक सूरजपाल के दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। सूरजपाल होली के त्योहार पर दिल्ली गए थे। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। इससे दिल्ली में ही फंस गए थे। चारो बुधवार देर रात दिल्ली से चले थे। सुबह करीब चार बजे उनकी कार अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी के नजदीक पहुंची थी। बताते हैं कि तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में संतोष देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति समेत ड्राइवर और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल केशव ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। साथ ही महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह करीब सात बजे परिवार वाले आ गए। वह घायलों को दिल्ली ले गए हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed