फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, सास घायल

Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं/बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर संभल से बिसौली आ रहे थे। तभी रास्ते में भटपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिए हैं। वहीं घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर में नरसेना थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी मनोज उर्फ दानिश (23) पुत्र राधाचरन उर्फ कल्लू की ससुराल संभल जिले में सराय तरीन के मोहल्ला होली चौक में है। मनोज पांच साल से सराय तरीन में ही रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे मनोज अपनी पत्नी अजरा बी की मौसी सबीना (40) और उनके बेटे फिरोज (15) पुत्र राजा को बाइक पर बैठाकर बिसौली रिश्तेदारी में आ रहा था। दोनों हेलमेट नहीं लगाया था। बताते हैं कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उनकी बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र में भटपुरा गांव के पास पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद पुलिस उधर से गस्त करती हुई निकली तो तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां मनोज उर्फ दानिश और फिरोज की मौत हो गई। जबकि सबीना को हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मनोज ने किया था प्रेम विवाह, किया था धर्म परिवर्तन
मनोज मूल रूप से बुलंदशहर जिले में नरसेना थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी था। उसने करीब आठ साल पहले संभल के सराय तरीन के मोहल्ला होली चौक निवासी अजरा बी के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब तीन साल वह परिवार वालों से दूर रहे लेकिन उसके बाद परिवार वाले मान गए। मनोज ने धर्म परिवर्तन कर लिया। वह ससुराल में रहने लगा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed