{"_id":"5ea319268ebc3e90b33af492","slug":"accident-badaun-news-bly403720813","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्राम परौटी मजरा टोटपुर करसरी निवासी राहुल (28) पुत्र हरप्रसाद राय गुरुवार देर रात गंगा पार से बटाई के गेहूं उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर घर लौट रहा था। उस वक्त राहुल और सोरन पुत्र मोर सिंह निवासी ठेरा की मढैया ट्रॉली पर बैठे थे। जबकि सुकर्रा निवासी वीरपाल पुत्र रघुराज ट्रैक्टर चला रहा था। उसके पास में परौटी निवासी श्यामलाल पुत्र थान सिंह और टोंटपुर करसरी निवासी योगेश पुत्र कल्लू बैठे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली कासगंज जिले में मानपुर नगरिया के अंतर्गत आने वाले गांव मल्ला की मढ़ैया के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे राहुल और सोरन ट्रॉली के नीचे दब गए। ट्रैक्टर पर बैठे लोगों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला। इसकी सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह दोनों घायलों को अलीगढ़ राजकीय मेडिकल कालेज ले गए, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।