{"_id":"5e1a19388ebc3e881d0fa449","slug":"accident-badaun-news-bly391653839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। करीब एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। युवक के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी दिनेश शर्मा (32) पुत्र पप्पू 31 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ टेंपो से मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने को घर से निकला था। बताते हैं कि म्याऊं से निकलते ही एक पिकअप गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी थी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया था। इस हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसके दोस्त अनिल वर्मा, सोनू सक्सेना, रवि वर्मा, सूरज वर्मा, अंकुश वर्मा, अतुल वर्मा आदि के कम चोटें आईं थीं। परिवार वाले दिनेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया था। शनिवार को प्राइवेट अस्पताल में दिनेश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।