फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

अवैध स्कूल वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत, बहन घायल

Sat, 04 Jan 2020 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident
रुदायन। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रुदायन से राजपुर रोशननगर जाने वाले लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद स्कूली बच्चों से भरे वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इनको इस्लामनगर सीएचसी लाया गया। यहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम भाई की मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस्लामनगर के गांव गंधरौली निवासी बिल्लू यादव का 21 वर्षीय बेटा उमेश यादव अपनी बहन बबली पत्नी सत्यवीर यादव और उसके बेटे को बाइक से उसकी ससुराल धनारी के गांव कीरतपुर छोड़ने जा रहा था। बबली यहां अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। रास्ते में रुदायन से राजपुर रोशननगर जाने वाले लिंक रोड पर स्कूली बच्चों से भरे फोर्स वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उमेश, बबली और बबली का बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद फोर्स वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। वाहन में इस्लामनगर के गांव अल्हापुर स्थित गंगा पब्लिक स्कूल के 22 छात्र-छात्राएं थे। मौके पर पहुंची रुदायन चौकी पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इस्लामनगर सीएचसी पहुंचाया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उमेश और बबली को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उमेश ने मुरादाबाद के टीएमयू में दम तोड़ दिया। फोर्स वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उमेश के चाचा ऋषिपाल यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। वाहन का चालक थाना इस्लामनगर के गांव रामनगर सैदपुर मड़फोड़ा निवासी उदयपाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे पब्लिक स्कूल
रुदायन। पब्लिक स्कूल स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिस वाहन ने उमेश की बाइक को टक्कर मारी, उसमें 22 स्कूली बच्चे भरे हुए थे। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं पलटा। वाहन से अवैध रूप से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम किया जा रहा था। क्षेत्र के कई पब्लिक स्कूल भी ऐसा कर बच्चों के जीवन से खिलबाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed