फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कासगंज-बरेली पैसेंजर से गिरकर युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
accident
शेखूपुर (बदायूं)। कासगंज से आ रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंची। इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन में सवार करीब 30 वर्षीय युवक गिर पड़ा। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने के बाद यहां पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर यूपी 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि युवक रास्ते में कहीं सो गया होगा, जिसके कारण वह यहां तक पहुंच गया और जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने के चक्कर में वह गिर गया हो। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की जेब से मथुरा से कासगंज तक का ट्रेन का टिकट निकला है। उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पता नहीं चला कि वह कहां का रहने वाला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed