{"_id":"5d8cfe258ebc3e015e1b672a","slug":"accident-badaun-news-bly3777313154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को चारा लेकर लौट रही महिला गंगा में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को चारा लेकर लौट रही महिला गंगा में डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रही महिला गंगा में डूब गई। देर रात तक ग्रामीणों ने महिला की तलाश की और सुबह फिर से प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन गुरुवार शाम तक महिला का पता नहीं चल सका। देर शाम तक महिला की तलाश की जारी थी।
हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे तहसील क्षेत्र में गंगा घाट पर हुआ। क्षेत्र के गांव सिठौलिया खाम के मजरा परशुराम नगला निवासी भारत सिंह की पत्नी सोनवती (40) खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा लेकर लौटते समय वह अचानक गंगा में डूब गईं। आसपास मौजूद लोगोें ने गांव में सूचना दी और महिला की तलाश शुरू कर दी। देर रात तहसील और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह नायब तहसीलदार राजकुमार, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल, हल्का लेखपाल सत्यपाल सिंह, कोतवाल हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर ग्रामीणों की मदद से महिला की पुन: तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।