{"_id":"62f6a8e17cba70106a2fcc70","slug":"aazadi-badaun-news-bly494304452","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तरफ दिख रहा राष्ट्रभक्ति का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तरफ दिख रहा राष्ट्रभक्ति का माहौल
विज्ञापन
उघैती में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम जिले में जोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही दूसरों लोगों को इसमें भागीदार बनने का आह्वान कर रहे हैं। ऐसे में कहीं पर तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं, तो कहीं तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं।
इस्लामनगर। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो थाना परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर बलवीर सिंह, जाहिद अली, ओमकार त्यागी, अली अब्बास, मुनासिब पाशा आदि मौजूद रहे।
उसावां। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के गांव हजरतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को प्रधान कन्यावती ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह यादव, मनमोहन सिंह, दिवाकर शर्मा, बृजमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसहैत। थाना पुलिस ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अवधेश सेंगर ने किया। वहीं जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने हाथों में झंडे लेकर इंकलाब जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्र में गांव हरेडी में प्रधान रामवती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लिलवा गांव में विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
दहगवां। होमगार्ड ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली कंपनी कमांडर मास्टर हरीश चंद्र यादव के घर से शुरू हुई। रैली को हरी झंडी दिखाकर सहसवान फायर स्टेशन इंचार्ज पीएल सोलंकी ने रवाना किया।
अलापुर। नगर में तिरंगा यात्रा बड़े ही जोर शोर से निकली गई। शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर काजी हाउस मोहल्ले से बजरिया मोहल्ला होते हुए रामलीला मैदान, अस्तल मढ़ी पर समापन हो गया।