फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aazadi

आजादी के जश्न में दौड़े पुलिस कर्मी

Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
aazadi
पुलिस लाइन में आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लेते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न पुलिस विभाग भी बढ़ चढ़कर मना रहा है। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में पुलिस की ओर से मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें तमाम सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम से लेकर पांचवें स्थान तक आए पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह नौ बजे किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने पहले पुलिस कर्मियों को अमृत महोत्सव के संबंध में जानकारी दी। कहा कि आजादी का जश्न पूरा देश मना रहा है। इस उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ आयोजित कराई। पांचकिलो मीटर तक दौड़ कराई गई। इसमें सिपाही प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रमोद ने द्वितीय स्थान, मारूफ ने तृतीय, शैलेंद्र ने चतुर्थ और सिपाही सुमित कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। एसएसपी ने सभी विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, आरआई हकीमुद्दीन आदि समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस की ओर से भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर के समय भी कई कार्यक्रम हुए। शाम के समय पुलिस के बैंड के साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। सभी अधिकारी तिरंगा हाथ में लेकर भामाशाह चौराहा से रोडवेज, परशुराम चौक, छह सड़का पहुंचे। यहां अधिकारियों ने रुककर जनता को संबोधित किया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर डीके धामा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed