फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aarogya setu app

कोरोना से लड़ने को आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने से कतरा रहे लोग

Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Aarogya setu app
बदायूं। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है। साथ ही लोगों से इसको इंस्टाल करने के लिए भी कहा गया लेकिन जिले में अभी तक बहुत ही कम लोगों ने इस एप को इंस्टाल किया है। शासन की ओर से जिला प्रशासन को जिले में कम से कम 20 प्रतिशत लोगों को एप को इंस्टाल करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए पहले 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। जो 14 अप्रैल को समाप्त हो गया। उसी दिन प्रधानमंत्री ने 19 दिन और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने जाने की बात कही। कोरोना जागरूकता और बचाव को लेकर केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु एप लॉच किया। साथ ही इस एप को लोगों से डाउनलोड करने की अपील की। सभी जनपदों को आबादी के 20 प्रतिशत लोगों में एप इंस्टाल करने का लक्ष्य दिया गया है। निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल पर पहले यह एप इंस्टाल कराया। साथ ही निर्देश दिए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के मोबाइल में इस एप को इंस्टाल कराएं। ताकि लोग कोरोना वायरस से अपना बचाव कर सकें। जिला प्रशासन की ओर से बार-बार की जा रही अपील के बावजूद भी लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक नजर:
- जिले की आबादी लगभग 40 लाख।
- जिले की कम से कम 20 प्रतिशत जनता को करना है एप इंस्टाल।
- ऐसे में लगभग आठ लाख लोगों को एप इंस्टाल करना है।
- अभी तक जनपद में 80 हजार लोगों ने एप इंस्टाल किया है।
लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस एप को अपने और परिचितों के मोबाइल में इंस्टाल कराएं। ताकि वह कोरोना वायरस जैसी महामारी से खुद को बचा सकें, साथ ही महामारी से बचने के उपाय भी जान सकें। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed