फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aam aadmi party

‘आप’ के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं में खुशी मिठाइयां बांटकर किया इजहार

Wed, 11 Feb 2015 12:36 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
 दिल्ली में हुए चुनाव में आप पार्टी को मिली शानदार जीत पर यहां के पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। जिला संयोजक भूदेव सिंह ने कहा कि कि दिल्ली में जनता ने अपने मूड का संदेश दिया है। दिल्ली में अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह नए युग का आरंभ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जालंधरी सराय, रोडवेज आदि जगह मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

वहीं बदायूं यूथ के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली में आप पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी। जिला अंसारी के नेतृत्व में मोहल्ला चौधरी गंज स्थित टेक्निकल इंस्टीट्यूट में मिष्ठान वितरण किया। सरफराज अब्बासी ने कहा कम दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर अरविंद केजरीवाल ने इसे फैलाने वालों पर 49 दिन में ही नकेल कस दी थी। जनता ने अपार समर्थन देकर आप का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कौशल गुुप्ता, वसीम अंसारी, राकेश मौर्य, राजेश शाक्य, सरताज अब्बासी, महेंद्र पाल, रवेंद्र पाल, सननी खान, आमिल हुसैन, दिनेश यादव, राजकुमार गुप्ता, विवेक मौर्य, रिषभ मौर्य, अरविंद कश्यप, सचिन साहू, खुशाल ठक्कर, प्रशांत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ को पूर्ण बहुमत मिलने पर जताई खुशी
बिल्सी। हाल ही दिल्ली विधानसभा के हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिले पूर्ण बहुमत पर यहां नागरिकों ने पटाखे छोड़कर और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है। वहां की जनता परिवर्तन चाहती थी, जो उसने कर दिखाया है। आने वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में परिवर्तन लाकर रहेगी। इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव, दिनेश माथुर, टिंकू सागर, सोनू, पीडी सिंह, सोनू श्रीवास्तव, कुंवरपाल, पुरुषोत्तम शाक्य, योगेश शर्मा, कमलेश कुमार शर्मा, प्रेमशंकर कोहली, संदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed