फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was eating Birkhani after parking his car on the road, causing a traffic jam.

Budaun News: रोड पर कार खड़ी कर बिरखानी खा रहे युवक, लगा जाम

Tue, 07 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was eating Birkhani after parking his car on the road, causing a traffic jam.
रोडवेज बस के सामने खड़ी इसी कार के कारण लगा जाम। संवाद
बदायूं। अजंता होटल मार्ग पर कार खड़ी करके कुछ युवक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने बैठ गए। इससे रोडवेज बसें उधर से नहीं गुजर सकीं और जाम लग गया। कार हटाने के लिए रोडवेज की महिला कंडक्टर ने कहा तो उससे झड़प हो गई। इससे करीब आधा घंटा तक वहां पर जाम लगा रहा और यात्री परेशान रहे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो दबंगों ने कार हटाया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे सड़क पर कार खड़ी कर कुछ युवक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने बैठ गए। इस कार के कारण जाम लगता चला गया। बसों के हॉर्न गूंजते रहे लेकिन इन युवकों पर कोई असर नहीं रहा। पूछताछ करते हुए रोडवेज बसों के चालक और कुछ यात्री पता लगाकर बिरयानी खा रहे युवकों के पास पहुंचे। उनको कार हटाने का अनुरोध किया तो दबंगों कहा कि नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन

इन युवकों की दंबगई के कारण देर तक यात्री परेशान रहे। एक महिला कंडक्टर भी उन युवकों के पास रेस्टोरेंट में गईं। उसने भी अनुरोध किया तो दबंगों ने कार हटाने से इन्कार कर दिया। इस बीच महिला कंडक्टर से उनकी बहस हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बुलाने के लिए फोन किया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन विवाद बढ़ता देख युवक कार लेकर चले गए तो जाम खुला। इस तरह करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। यात्री अरविंद कुमार, शमीम और अभिषेक ने बताया कि सड़क किनारे के रेस्टोरेंट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। रेस्टोरेंट के कारण रोजाना जाम लगता है।

रोडवेज बस के सामने खड़ी इसी कार के कारण लगा जाम। संवाद

रोडवेज बस के सामने खड़ी इसी कार के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed