फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man from Badaun hiding his identity and physically abused a girl from Bareilly

प्यार में मिला ऐसा धोखा: बैंककर्मी को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर बनाया हवश का शिकार, आधारकार्ड ने खोला राज

Fri, 03 Jun 2022 05:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

बरेली की रहने वाली पीड़िता युवती शहर के एक बैंक में काम करती थी। वहीं बदायूं के घंटाघर का रहने वाला अंकित नाम का युवक काम कर रहा था। इससे युवती की अंकित से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने अपना असली धर्म व पहचान छिपा कर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
A young man from Badaun hiding his identity and physically abused a girl from Bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अपना नाम व धर्म बदलकर बरेली की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक साल तक उसका शरीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने उसका आधार कार्ड देखा तो हैरान रह गई। शुक्रवार को युवती सदर कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती बरेली में सैटेलाइट एरिया की रहने वाली है। युवती के मुताबिक वह बरेली शहर के एक बैंक में काम करती थी। वहीं बदायूं के घंटाघर का रहने वाला एक अंकित नाम का युवक काम कर रहा था। दोनों एक साथ नौकरी कर रहे थे। युवती की इससे उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती को लगा कि वह उसके ही समुदाय का है। इससे वह भी उससे प्यार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक साल तक युवक उसका शरीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद अचानक युवक का आधार कार्ड उसे मिल गया। उससे पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। उसने आपत्ति जताई तो युवक ने उसे तमाम धमकियां दीं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। और तो और, उसे जान से मारने की नीयत से नींद की गोलियों की ओवरडोज दी गई। इससे वह बेहोश हो गई और आरोपी वहां से भाग गया। दो दिन बाद उसे होश आया। शुक्रवार को युवती सदर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed