फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a woman murderd by his husband

प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
a woman murderd by his husband
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी को ही फावड़े से काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दुर्वेश रिजौला गांव निवासी है। वह अपनी पत्नी विनीता (29) पर शक करता था कि उसका पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग है। साथ ही वह इस प्रयास में था कि वह किसी तरह युवक को फंसा सके।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी सुबह से अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था कि वह युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाए लेकिन उसकी पत्नी इसके बिल्कुल खिलाफ थी। दोपहर तक इसी बात को लेकर घर में विवाद होता रहा। शाम करीब साढ़े तीन बजे फावड़े से विनीता को काट डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अमृतलाल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, शव को कब्जे में ले लिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed