फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wolf attacked a young man in Ambiyapur and left him injured, panic

Budaun News: अंबियापुर में युवक पर भेडि़ए ने हमलाकर किया घायल, दहशत

Wed, 02 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
A wolf attacked a young man in Ambiyapur and left him injured, panic
घायल दयानन्द। संवाद
बिल्सी। बिल्सी क्षेत्र में भी भेड़िए की हमले का लोगों ने दावा किया है। मामला थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव का है। गांव अंबियापुर निवासी दयानंद पुत्र जयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके धेवता सुबह शौच करने के लिए उठा था। तभी एक भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उक्त भेड़िए से धेवते को बचाने का प्रयास किया। तभी भेड़िए ने बच्चे को छोड़ दिया और वह दयानंद पर हमलावर हो गया। दयानंद के चेहरे पर गंभीर चोट आई। दयाराम नंद की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग वहां आ गए और सभी लोग लाठी डंडे लेकर भेड़िए की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद भेड़िया वहां से भाग गया। परिवार के लोग तुरंत दयानंद को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसके चेहरे पर गंभीर चोट देख डॉक्टर ने उपचार शुरू कर दिया है। गांव के लोगों का दावा है उक्त जानवर भेड़िया ही था। जिसके बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed