फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wheel came off a moving tempo, and the young man's leg was broken when it overturned.

Budaun News: चलते टेंपो का पहिया निकला, पलटने से युवक का पैर टूटा

Thu, 05 Mar 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A wheel came off a moving tempo, and the young man's leg was broken when it overturned.
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में आंवला-बदायूं मार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चलती टेंपो का पहिया अचानक निकलने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि एक अन्य सवारी भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


ग्राम अर्सिस निवासी रमन पुत्र रमेश गुरुवार सुबह करीब दस बजे अपने चाचा राकेश के साथ बुआ के घर होली मिलने जा रहे थे। दोनों कुंवरगांव से बदायूं की ओर जा रहे टेंपो में सवार हुए थे। बादल के पास पहुंचते ही टेंपो का एक पहिया अचानक निकल गया। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया और रमन नीचे दब गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसआई सुकेंद्र सिंह ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो दुगरैय्या निवासी सालिम चला रहा था। हादसे में प्रहलादपुर निवासी दुलार सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed