फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wall collapsed while digging soil, injuring a teenager and two women.

Budaun News: मिट्टी खोदते समय ढांग गिरी, दबकर किशोरी और दो महिलाएं घायल

Mon, 22 Sep 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A wall collapsed while digging soil, injuring a teenager and two women.
उघैती। घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी लेने गई दो महिलाएं और एक किशोरी मिट्टी की ढांग गिरने से दब गईं। चीखपुकार सुनकर पहुंचे किसानों ने बमुश्किल तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

घटना रविवार की शाम करीब छह बजे की है। गांव घनसौली शीतल (16), लक्ष्मी पत्नी चिरौंजी लाल, मंजू पत्नी बृजेश पीला मिट्टी लेने गई थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन

इससे तीनों महिलाएं उसमें दब गईं। शोर सुनकर पड़ोस में मौजूद किसानों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिट्टी हटाकर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed