{"_id":"659d9f2804f6d49e92034476","slug":"a-truck-going-from-punjab-to-jharkhand-liquor-seized-two-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1004-11330-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक से अवैध शराब की 615 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक से अवैध शराब की 615 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
इस्लामनगर थाने में रखी अवैध शराब की पेटियां।स्रोत-पुलिस
इस्लामनगर (बदायूं)। मंगलवार तड़के बहजोई रोड पर चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब लदा एक ट्रक पकड़ा गया। पुलिस ने उसके चालक और मालिक को मौके से दबोच लिया। वह पंजाब से शराब लादकर झारखंड के गड़वा जा रहे थे। ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की 615 पेटी शराब बरामद हुई हैं। थाना पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह और एसओजी इंचार्ज नीरज कुमार को मंगलवार तड़के सूचना मिली कि बहजोई की ओर से शराब लदा एक ट्रक इस्लामनगर की ओर आ रहा है। इस पर हरेंद्र और नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ बहजोई रोड पर अल्लैहपुर गांव के नजदीक घेराबंदी कर दी।
इस दौरान जैसे ही एक 10 टायरा ट्रक अल्लैहपुर गांव के नजदीक पहुंचा कि पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसमें सवार दो लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। ट्रक को तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
थाने लाकर जब उसकी जांच की गई तो विभिन्न ब्रांड की 615 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। पकड़े गए दोनों लोगों में ट्रक चालक सूरज प्रकाश जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के थाना निसेरा के गांव लड़ोका का रहने वाला है जबकि ट्रक मालिक मनजीत सिंह पंजाब के भंटिडा जिले में कैनाल थाना क्षेत्र के प्रतापनगर का निवासी है।
-
पंजाब के रायपुर में शराब लोड कराता था निशांत
ट्रक मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि अंग्रेजी शराब पंजाब के रायपुर में लोड हुई थी। इसे लोड कराने वाला निशांत सिंह है। वह ट्रक को किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। फिर ट्रक में शराब लोड करके जालंधर के रविदास चौक पर लाया और उसे उनके हवाले कर दिया।
-
पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर लाई गई थी शराब
ट्रक से बरामद शराब पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर लाई गई थी। ट्रक के अंदर शराब की पेटियां भरी हुईं थीं। उनके ऊपर पशु आहार के कट्टे रखे गए थे। थाना पुलिस ने शराब तो जब्त कर ली। पशु आहार किसानों को बांट दिया।