फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a religious building affacted by the unsocial elements

धार्मिकस्थल का चबूतरा तोड़ने से भड़के ग्रामीण

Wed, 18 Nov 2015 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 18 Nov 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
a religious building affacted by the unsocial elements
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
विज्ञापन


दोबारा चबूतरा बनवाकर किया लोगों को शांत


ये घटना मंगलवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के  गांव फतनपुर टप्पा हवेली और मोहल्ला सैफुल्लागंज के बीच की है। इन दोनों  के बीच एक खेत में मठिया का चबूतरा बना हुआ था, जिसे असामाजिक तत्वों ने  तोड़ दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्घालुओं को इसका पता लगा, तो पूरे गांव में और आस-पास के गांवों में भी जानकारी हो गई। तमाम लोग मौके पर आ  गए। धार्मिक स्थल के चबूतरे को तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश हुआ तो  वह एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल एके सिंह, एसएसआई सत्यदेव यादव समेत  पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। कोतवाल  ने कहा कि खुराफाती लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें किसी भी हाल में  बख्शा नहीं जाएगा।


धोखाधड़ी कर वृद्धा से बैनामा कराया

बिल्सी। तहसील क्षेेत्र के गांव धर्मपुर मजरा सरैरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र हुकुम सिंह ने थाना उघैती पुलिस एवं एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपे। उसने बताया कि बीती छह नवंबर को उनकी मां कांती देवी पत्नी हुकुम सिंह को गांव के एक व्यक्ति ने गुमराह कर धोखाधड़ी से एक जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया। उनकी मां को कोई धनराशि नहीं दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 
हार्टअटैक से वार्ड व्वाय की मौत

अलापुर। नगर में स्थित नवीन प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर तैनात श्यामाचरण (48) की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह खेत पर टहलने गए थे। वहीं पर उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें उपचार को ले जा रहे थे कि रास्ते में सांसे थम गईं। मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed