फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man shoot himself after killing his wife

पहले पत्नी की हत्या, फिर खुद का भेजा उड़ाया

Sat, 14 Nov 2015 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 14 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
a man shoot himself after killing his wife
वजीरगंज के गांव दौलतपुर गौटिया की घटना
विज्ञापन


पति ने घर बंद करके दिया घटना को अंजाम
 
दौलतपुर गौटिया निवासी जनार्दन सिंह (38) पुत्र रमेश पाल सिंह का अपनी पत्नी ममता (33) से शनिवार शाम झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर जनार्दन ने अपने तीनों बच्चों को घर से निकाल कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तीनों बच्चे दौड़कर पड़ोस में ही रहने वाले अपने बाबा रमेशपाल सिंह के पास पहुंचे और झगड़े के बारे में बताया। रमेशपाल तीनों बच्चों के साथ जनार्दन के घर पहुंचे। दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन जनार्दन ने दरवाजा नहीं खोला। इसी दौरान घर के भीतर एक के बाद एक तीन फायर हुए। अनहोनी की आशंका के चलते रामपाल ने खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो जनार्दन और ममता के शव घर में पड़े थे। जनार्दन के शव के पास 315 बोर का तमंचा भी मिला। घर में 315 बोर के दो खोखे और एक खोखा तमंचे में फंसा हुआ मिला। ममता के सिर में दो गोलियां और जनार्दन के सिर में एक गोली लगी थी। ममता का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। करीब छह फीट की दूरी पर दरवाजे के पास जनार्दन का शव खून में लथपथ पड़ा था।

रामपाल सिंह की मानें तो जनार्दन की पहली पत्नी गीता की करीब 11 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी शादी गीता की चचेरी बहन ममता से करा दी गई थी। गीता से एक बेटा विकास (10) और ममता से आठ साल का एक बेटा, छह साल की एक बेटी है। बच्चों की मानें तो उनके माता-पिता में अक्सर झगड़ा होता रहता था। ममता छह महीने से सहसवान के गांव खंदक स्थित अपनी मायके में रह रही थी। दीपावली से एक दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। एसपी देहात, मुन्ना लाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जनार्दन ने पहले पत्नी को गोली मारी बाद में खुदकुशी कर ली। घटना की पड़ताल की जा रही है। दोनों के शव घर का दरवाजा तोड़कर निकालने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed