फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A herd of monkeys attacked the farmer, died after falling from the roof

बंदरों के झुंड ने किसान पर किया हमला, छत से गिरकर मौत

Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
A herd of monkeys attacked the farmer, died after falling from the roof
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे में सोमवार शाम बंदरों के झुंड ने 52 वर्षीय किसान होरीलाल पर हमला बोलकर उसके शरीर पर कई जगह काट लिया। हमले और घुड़की से डरे किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। किसान का शव उसके घर पर है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 52 वर्षीय होरीलाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे इस समय दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे होरीलाल घर पर मौजूद था। उसी दौरान अचानक बरसात शुरू हो गई। होरीलाल सुखाने के लिए छत पर डाले कपड़े उतारने के लिए चढ़ा था। उसी वक्त अचानक बंदरों का पूरा झुंड उसकी छत पर आ गया।
विज्ञापन

होरीलाल ने उन्हें भगाने की कोशिश की लेकिन बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके शरीर पर कई जगह काट लिया। इससे घबराकर होरीलाल भागा तो वह छत से नीचे आ गिरा। सड़क पर गिरने से उसके गंभीर चोटें आईं। यह देखकर परिवार वाले और मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने होरीलाल को उठाया। वे होरीलाल को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। उसके दोनों बेटों को जानकारी दे दी गई है। उनके दिल्ली से आने के बाद ही किसान के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बंदरों का आतंक, कई लोगों की ले चुके हैं जान
जिले के अलग-अलग इलाकों में बंदरों का खूब आतंक देखा जा रहा है। वह अब तक तमाम लोगों की जान ले चुके हैं। पिछली 30 जुलाई को बंदरों ने दातागंज के गांव ढिलवारी में मुस्कान पत्नी गुड्डू पर हमला बोल दिया था। वह छत पर कपड़े लेने गई थीं। इस दौरान बंदरों के हमले में उसकी छत से गिरकर मौत हो गई थी। 14 अगस्त को सहसवान कस्बे में रामप्यारी पर बंदरों ने हमला बोला था, जिससे वह घायल हो गई थीं। तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पिछले साल 20 सितंबर को मुजरिया के गांव दरियापुर में गुलफाम सिंह यादव, 24 मार्च 2020 को सहसवान के जहांगीराबाद में 18 वर्षीय छात्रा पूनम की मौत हो गई थी। उसके अलावा कुंवरगांव, सिविल लाइंस, कोतवाली और बिसौली इलाके में भी बंदरों के हमले में लोगों की जान गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed