फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A grand procession of Lord Ganesha was taken out with reverence

Budaun News: श्रद्धा से निकाली गई गणेशजी की भव्य शोभायात्रा

Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Lord Ganesha was taken out with reverence
शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद
शहर में कई जगह सजे पंडाल, गणपति बप्पा विराजे,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह पंडाल सजाकर बप्पा विराजित किए गए तो घरों में भी पूजा की गई। शहर में शुरू हुए श्री गणेश महोत्सव के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम को भोलाधाम में श्रीगणेश कथा का शुभारंभ किया गया।


श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में शुरू हुए 20वें विशाल श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को श्री गणेश के पूजन के साथ ब्राह्मण धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पंडित हरिशंकर मिश्र ने मंत्रोच्चारण से भगवान गणपति की पूजा कराई। शोभायात्रा में कथावाचक राध्या भारद्वाज भी रथ पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सारथी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय बने। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, संकीर्तन मंडल, भगवान गणेश की विभिन्न झांकियां शामिल रहीं तो भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुए भोलाधाम पहुंची। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, इंदू सक्सेना, कृष्णा कश्यप, अमिता उपाध्याय, सीमा वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भोलाधाम में शुरू हुई कथा में कथावाचक राध्या भारद्वाज ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया। कहा कि गणेश जी सभी देवताओं में सर्वोपरि हैं। उनकी आराधना से सभी कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होते हैं। इधर शहर के पटियाली सराय, शहवाजपुर, रेलवे ओवरब्रिज, लालपुल आदि स्थानों पर भी पंडाल सजाकर गणपति विराजित किए गए। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर शोभायात्राओं में भाग लिया।
-
भगवान कार्तिकेय की मूर्ति का अनावरण
बदायूं। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर विधायक महेश गुप्ता द्वारा पुरानी चुंगी पर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति क़ा अनावरण किया गया। चौराहे का निर्माण कराने वाली संस्था कुमार तनय वैश्य सभा व समाज के सभी संगठनों द्वारा पूजन किया गया। महिला सभा की पदाधिकारियों द्वारा कार्तिकेय वंदना की गयी। इस मौके पर हरिओम जहानाबादी, बद्रीनारायन वैश्य, सूर्यप्रकाश वैश्य, रामनिवास वैश्य, वेदप्रकाश, शैलेन्द्र प्रकाश, अमित वैश्य, अमर वैश्य, सरिता वैश्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
-
फोटो- 24 व 25
ग्रामीण इलाकों में भी शोभायात्रा निकालकर की गई गणपति की स्थापना




बिसौली। बद्री प्रसाद कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्दशी के अवसर पर गणेश शोभायात्रा निकाली गई। कई जगहों पर फूल वर्षाकर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में प्रतिमा को कॉलोनी में स्थापित किया गया। इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, शशि उपाध्याय, संजीव मौर्य, सुनीता मौर्य, हिमानी, राजू सक्सेना, अमन सक्सेना, सोना सक्सेना, रेनू ठाकुर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
बिल्सी। पीपल बाबा मंदिर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद नगर के मुख्य बाजार में बैंडबाजों एवं आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा होली चौक, गौशाला रोड, अंबियापुर चौराहा, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इसमें पूर्व चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, नरेंद्र, कमलेश वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, अनुभव वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
उसावां। गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। दस दिनों तक चलने वाले श्रीगणेश महोत्सव के लिए कस्बे के बाबा लक्कड़ दास खाटू श्याम मंदिर व शिव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। शिव मंदिर पर प. अवनीश पाठक ने विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना कराई। बाबा लक्कड़ दास मंदिर पर सेवादार रामगोपाल गुप्ता ने विधिवत पूजन कर प्रतिमा की स्थापना की।
वजीरगंज। श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में काली अखाड़ा, शिव बरात, राम बरात, मां दुर्गा सहित तमाम झांकियां शामिल रहीं। सबसे पीछे सुंदर भव्य रथ पर सवार भगवान गणेश की झांकी अलग ही छटा बिखेर रही थी। शोभायात्रा हाईवे से छोटी बजरिया होती हुई मेन मार्केट, खिन्नी मोहल्ला, होली चौक, इमली मोहल्ला होती हुई हाईवे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, अनुज सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, राजीव कुमार जैकी, विट्टन सिंह, अनिल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। आयोजन में समिति अध्यक्ष, शरद कुमार, हिमांशु वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, टिल्लू आदि का विशेष सहयोग रहा।

दहगवां। नगर पंचायत के श्रीराम मंदिर व सुनार गली में गणेश मूर्तियों की स्थापना करने के वाद हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। इस मौके पर मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, लोकमन वर्मा, नमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उसहैत। बप्पा समिति द्वारा तृतीय गणेश उत्सव में हवन पूजन के बाद गणेश भगवान की मूर्ति को विराजमान किया गया। इस मौके पर महंत नारायण पांडेय ने मंत्रोंच्चारण कर पूजा की। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पवन मिश्रा, केशव भारद्वाज, मुंगेलाल गुप्ता, राजन गुप्ता, मयंक भारद्वाज, शोभित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed